Saturday, October 17, 2020

3. राजस्थान - अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

48. राजस्थान की अक्षांशीय स्थितिउत्तरी गोलार्द्ध।
49. राजस्थान की  विस्तार23 3’ . अक्षांश से 30 12’ . अक्षांश।
50. राजस्थान का दक्षिणतम बिंदु 23 3’ . अक्षांश पर स्थित है।
51. राजस्थान का उत्तरतम बिंदु 30 12’ . अक्षांश पर स्थित है।
52. राजस्थान का दक्षिणतम बिंदु बोरकुण्ड गाँव (बाँसवाड़ा जिला, कुशलगढ़ तहसील) है।
53. राजस्थान का उत्तरतम बिंदु कोणा गाँव (गंगानगर जिला, गंगानगर तहसील) है।
54. राजस्थान  7 9 (30 12’ - 23 3’ = 7 9’) अक्षांशो के मध्य स्थित है।
55. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण बिन्दु के बीच की लम्बाई 826 किलोमीटर है।|
56. कोणा गाँव से बोरकुण्ड गाँव के बीच की दुरी 826 किलोमीटर है।



57. 
राजस्थान
का मध्यवर्ती अक्षांश 27 उत्तरी अक्षांश है। मध्यवर्ती अक्षांश निम्नलिखित 6 जिलों से होकर गुजरता है –  
     1. जैसलमेर 2. जोधपुर 3. नागौर 4. जयपुर 5. दौसा 6. भरतपुर।
58. राजस्थान के सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाला अक्षांश 25 उत्तरी अक्षांश है। अक्षांश निम्नलिखित 10 जिलों से होकर गुजरता है – 
    
1. बाड़मेर  2. जालौर 3. सिरोही  4. पाली  5. राजसमन्द 6. चित्तोडगढ  7. भीलवाड़ा   8. बूंदी   9. कोटा   10. बारां।
59. 25 उत्तरी अक्षांश के समानांतर स्थित राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (पुराना नाम N.H. 76) है।                       
60.
राजस्थान की देशांतरीय स्थितिपूर्वी गोलार्द्ध।
61.
राजस्थान की देशांतरीय विस्तार69 30’ पूर्वी देशांतर से 78 17’ पूर्वी देशांतर
62. राजस्थान का पश्चिमी बिंदु 69 30’ पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
63. राजस्थान का पूर्वी बिंदु  78 17’ पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
64. राजस्थान का पश्चिमी बिंदु कटरा गाँव (जैसलमेर जिला, सम तहसील) है।
65.
राजस्थान का पूर्वी बिंदु  सिलाना गाँव (धौलपुर जिला, राजाखेड़ा तहसील) है।
66.
राजस्थान  8 47’ (69 30’  - 78 17’ = 8 47’) देशान्तरों के मध्य स्थित है।।
67.
राजस्थान की पश्चिम से पूर्व बिन्दु के बीच की चौड़ाई 869 किलोमीटर है।
68.
कटरा गाँव से सिलाना गाँव के बीच की दुरी 869 किलोमीटर है। अत: राजस्थान की चौड़ाई 869 किलोमीटर है।



69.
राजस्थान के केवल एक ही गाँव से गुजरने वाले देशांतर -
    
70 पूर्वी देशांतर जैसलमेर जिले से गुजरता है। IMP
    
78 पूर्वी देशांतर धौलपुर जिले से गुजरता है।IMP



70.
राजस्थान का सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाला प्रथम देशांतर 75 पूर्वी देशांतर है। निम्नलिखित 8 जिलों से होकर गुजरता है – 
    
1. हनुमानगढ़ 2. चुरू 3. नागौर 4. अजमेर  5. भीलवाडा 6. चित्तोडगढ 7. प्रतापगढ़   8. बाँसवाड़ा
71. राजस्थान के सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाला दित्तीय देशांतर 74 पूर्वी देशांतर है। निम्नलिखित 8 जिलों से होकर गुजरता है – 
    
1. श्रीगंगानगर  2. बीकानेर 3. नागौर  4. जोधपुर  5. राजसमन्द 6. पाली  7. उदयपुर   8. डूंगरपुर।
72. 75
पूर्वी देशांतर तथा 74 पूर्वी देशांतर दोनों ही देशांतर नागौर जिले से गुजरते है अत: देशांतर की दृष्टि से यह उभयनिष्ठ जिला है।           
73. सर्वाधिक देशांतरीय रेखाएं जैसलमेर जिले से गुजरती है - 70 पू. दे. , 71 पू. दे., 72 पू. दे.          
74. अक्षांशीय दृष्टि एवं देशांतरीय दृष्टि से राजस्थान का मध्यवर्ती जिला नागौर है।
75.
अक्षांशीय दृष्टि एवं देशांतरीय दृष्टि से राजस्थान का मध्यवर्ती स्थान मकराना (जिला नागौर) है।
76.
राजस्थान की लम्बाई 826 किलोमीटर तथा चौड़ाई 869 किलोमीटर है अत: राजस्थान की चौड़ाई अधिक है जबकि लम्बाई कम है।
77.
राजस्थान की लम्बाई एवं चौड़ाई में 43 किलोमीटर का अंतर है।
78. राजस्थान की आकृति विषम चतुष्कोणीय (पतंगाकार) है।
79. राजस्थान की आकृति के लिए विषम तुष्कोणीय शब्द का प्रयोग अंग्रेज अधिकारी टी.एच. हेडले ने किया

No comments:

Post a Comment